अंग्रेज़ी
1The Blessed Lord said, Again, O mighty-armed Arjuna, listen to my supreme word which I will declare to you, who are beloved, for your welfare.
2Neither the hosts of the gods nor the great sages know My origin; for I am the source of all the gods and the great sages in every way.
3He who knows Me as unborn and beginningless, as the great Lord of the worlds, he among mortals is undeluded and is liberated from all sins.
4Intellect, wisdom, non-delusion, forgiveness, truth, self-restraint, calmness, happiness, pain, existence or birth, non-existence or death, fear, and also fearlessness.
5Non-injury, equanimity, contentment, austerity, beneficence, fame, and ill-fame—these different qualities of beings arise from Me alone.
6The seven great sages, the ancient four, and the Manus, possessing powers like Mine (due to their minds being fixed on Me), were born from My mind; from them, these creatures have been born in this world.
7He who truly knows these manifold manifestations of My Being and this Yoga-power of Mine, becomes established in unshakable Yoga; there is no doubt about it.
8I am the source of all; from me everything evolves; Understanding this, the wise, endowed with meditation, worship me.
9With their minds and lives wholly absorbed in Me, they enlighten each other and ever speak of Me, being satisfied and delighted.
10To those who are ever steadfast, worshipping me with love, I give the yoga of discrimination, by which they come to me.
11Out of mere compassion for them, I, dwelling within their selves, destroy the darkness born of ignorance with the luminous lamp of knowledge.
12Arjuna said, "You are the Supreme Brahman, the supreme abode, the supreme purifier, eternal, divine Person, the primeval God, unborn, and omnipresent."
13All the sages have thus declared Thee, as also the divine sage Narada; so also Asita, Devala, and Vyasa; and now Thou Thyself dost say so to me.
14I believe all that You have said to me to be true, O Krishna; indeed, O blessed Lord! Neither the gods nor the demons know Your manifestation (origin).
15Verily, Thou Thyself knowest Thyself by Thyself, O Supreme Person, O source and Lord of all beings, O God of gods, O ruler of the world!
16You should indeed tell, without reserve, of your divine glories by which you exist, pervading all these worlds. (No one else can do so.)
17How shall I, ever meditating, know you, O Yogin? In what aspects or things, O blessed Lord, should I think of you?
18Tell me again in detail, O Krishna, of your yogic power and glory; for I am not satiated with what I have heard of your life-giving and nectar-like speech.
19The Blessed Lord said, "Very well! Now I will declare to you My divine glories in their prominence, O Arjuna; there is no end to their detailed description."
20I am the Self, O Gudakesa, seated in the hearts of all beings; I am the beginning, the middle, and the end of all beings.
21Among the twelve Adityas, I am Vishnu; among luminaries, the radiant sun; among the seven or forty-nine Maruts, I am Marichi; among stars, I am the moon.
22Among the Vedas, I am the Sama-Veda; among the gods, I am Vasava; among the senses, I am the mind; and among living beings, I am intelligence.
23And among the Rudras, I am Sankara; among the Yakshas and Rakshasas, the Lord of Wealth (Kubera); among the Vasus, I am Pavaka (Fire); and among the seven mountains, I am Meru.
24And, among the household priests of kings, O Arjuna, know Me to be the chief, Brihaspati; among the army generals, I am Skanda; among lakes, I am the ocean.
25Among the great sages, I am Bhrigu; among words, I am the one syllable (Om); among sacrifices, I am the sacrifice of silent repetition; among the immovable things, I am the Himalayas.
26Among all the trees, I am the Peepul; among the divine sages, I am Narada; among the Gandharvas, I am Chitraratha; among the perfected, I am the sage Kapila.
27Know Me as Ucchaisravas, born of nectar, among horses; Airavata among lordly elephants; and the king among men.
28Among weapons, I am the thunderbolt; among cows, I am the wish-fulfilling cow called Kamadhenu; I am the progenitor, the god of love; among serpents, I am Vasuki.
29I am Ananta among the Nagas; I am Varuna among water-deities; Aryaman among the Manes; I am Yama among the governors.
30And I am Prahlada among the demons, I am Time among reckoners, I am the lion among beasts, and Vainateya (Garuda) among birds.
31Among the purifiers, I am the wind; among the warriors, I am Rama; among the fishes, I am the shark; among the streams, I am the Ganga.
32Among creations I am the beginning, the middle, and the end, O Arjuna; among the sciences, I am the science of the Self; and I am the logic among controversialists.
33Among the letters of the alphabet, I am the letter 'A' and the dual among compounds. I am verily the inexhaustible and everlasting time; I am the dispenser of the fruits of actions, having faces in all directions.
34And I am the all-devouring Death, and the source of prosperity for those who are to be prosperous; among the feminine qualities, I am fame, prosperity, speech, memory, intelligence, firmness, and forgiveness.
35Among the hymns, I am the Brihatsaman; among meters, I am Gayatri; among months, I am Margasirsha; among seasons, I am the flowery season.
36I am the gambling of the deceitful; I am the splendor of the splendid; I am victory; I am the resolve of the resolute; I am the goodness of the good.
37Among the Vrishnis, I am Vaasudeva; among the Pandavas, I am Arjuna; among the sages, I am Vyasa; among the poets, I am Usanas, the poet.
38Of those who punish, I am the scepter; among those who seek victory, I am statesmanship; and among secrets, I am silence; I am knowledge among knowers.
39And whatever is the seed of all beings, that too am I, O Arjuna; there is no being, be it moving or unmoving, that can exist without Me.
40There is no end to My divine glories, O Arjuna, but this is a brief statement by Me of the particulars of My divine glory.
41Whatever being there is glorious, prosperous, or powerful, know that to be a manifestation of a part of My splendor.
42But, of what avail is the knowledge of all these details to you, O Arjuna? I exist, supporting this whole world with one part of Myself.
हिन्दी
1श्रीभगवान् ने कहा -- हे महाबाहो ! पुन: तुम मेरे परम वचनों का श्रवण करो, जो मैं तुझ अतिशय प्रेम रखने वाले के लिये हित की इच्छा से कहूँगा।।
2मेरी उत्पत्ति (प्रभव) को न देवतागण जानते हैं और न महर्षिजन; क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं और महर्षियों का भी आदिकारण हूँ।।
3जो मुझे अजन्मा, अनादि और लोकों के महान् ईश्वर के रूप में जानता है, र्मत्य मनुष्यों में ऐसा संमोहरहित (ज्ञानी) पुरुष सब पापों से मुक्त हो जाता है।।
4बुद्धि, ज्ञान, मोह का अभाव, क्षमा, सत्य, दम (इन्द्रिय संयम), शम (मन: संयम), सुख, दु:ख, जन्म और मृत्यु, भय और अभय।।
5अहिंसा, समता, सन्तोष, तप, दान. यश और अपयश ऐसे ये प्राणियों के नानाविध भाव मुझ से ही प्रकट होते हैं।।
6सात महर्षिजन, पूर्वकाल के चार (सनकादि) तथा (चौदह) मनु ये मेरे प्रभाव वाले मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए हैं, जिनकी संसार (लोक) में यह प्रजा है।।
7जो पुरुष इस मेरी विभूति और योग को तत्त्व से जानता है, वह पुरुष अविकम्प योग (अर्थात् निश्चल ध्यान योग) से युक्त हो जाता है, इसमें कुछ भी संशय नहीं है।।
8मैं ही सबका प्रभव स्थान हूँ; मुझसे ही सब (जगत्) विकास को प्राप्त होता है, इस प्रकार जानकर बुधजन भक्ति भाव से युक्त होकर मुझे ही भजते हैं।।
9मुझमें ही चित्त को स्थिर करने वाले और मुझमें ही प्राणों (इन्द्रियों) को अर्पित करने वाले भक्तजन, सदैव परस्पर मेरा बोध कराते हुए, मेरे ही विषय में कथन करते हुए सन्तुष्ट होते हैं और रमते हैं।।
10उन (मुझ से) नित्य युक्त हुए और प्रेमपूर्वक मेरा भजन करने वाले भक्तों को, मैं वह 'बुद्धियोग' देता हूँ जिससे वे मुझे प्राप्त होते हैं।।
11उनके ऊपर अनुग्रह करने के लिए मैं उनके अन्त:करण में स्थित होकर, अज्ञानजनित अन्धकार को प्रकाशमय ज्ञान के दीपक द्वारा नष्ट करता हूँ।।
12अर्जुन ने कहा आप -परम ब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र हंै; सनातन दिव्य पुरुष, देवों के भी आदि देव, जन्म रहित और सर्वव्यापी हैं।।
13ऐसा आपको समस्त ऋषिजन कहते हैं; वैसे ही देवर्षि नारद, असित, देवल ऋषि तथा व्यास और स्वयं आप भी मेरे प्रति कहते हैं।।
14हे केशव ! जो कुछ भी आप मेरे प्रति कहते हैं, इस सबको मैं सत्य मानता हूँ। हे भगवन्, आपके (वास्तविक) स्वरूप को न देवता जानते हैं और न दानव।।
15हे पुरुषोत्तम ! हे भूतभावन ! हे भूतेश ! हे देवों के देव ! हे जगत् के स्वामी ! आप स्वयं ही अपने आप को जानते हैं।।
16आप ही उन अपनी दिव्य विभूतियों को अशेषत: कहने के लिए योग्य हैं, जिन विभूतियों के द्वारा इन समस्त लोकों को आप व्याप्त करके स्थित हैं।।
17हे योगेश्वर ! मैं किस प्रकार निरन्तर चिन्तन करता हुआ आपको जानूँ, और हे भगवन् ! आप किनकिन भावों में मेरे द्वारा चिन्तन करने योग्य हैं।।
18हे जनार्दन ! अपनी योग शक्ति और विभूति को पुन: विस्तारपूर्वक कहिए, क्योंकि आपके अमृतमय वचनों को सुनते हुए मुझे तृप्ति नहीं होती।।
19श्रीभगवान् ने कहा -हन्त अब मैं तुम्हें अपनी दिव्य विभूतियों को प्रधानता से कहूँगा। हे कुरुश्रेष्ठ मेरे विस्तार का अन्त नहीं है।।
20हे गुडाकेश (निद्राजित्) ! मैं समस्त भूतों के हृदय में स्थित सबकी आत्मा हूँ तथा सम्पूर्ण भूतों का आदि, मध्य और अन्त भी मैं ही हूँ।।
21मैं (बारह) आदित्यों में विष्णु और ज्योतियों में अंशुमान् सूर्य हूँ; मैं (उनचास) मरुतों (वायु देवताओं) में मरीचि हूँ और नक्षत्रों में शशी (चन्द्रमा) हूँ।।
22मैं वेदों में सामवेद हूँ, देवों में वासव (इन्द्र) हूँ; मैं इन्द्रियों में मन और भूतप्राणियों में चेतना (ज्ञानशक्ति) हूँ।।
23मैं (ग्यारह) रुद्रों में शंकर हूँ और यक्ष तथा राक्षसों में धनपति कुबेर (वित्तेश) हूँ; (आठ) वसुओं में अग्नि हूँ तथा शिखर वाले पर्वतों में मेरु हूँ।।
24हे पार्थ ! पुरोहितों में मुझे बृहस्पति जानो; मैं सेनापतियों में स्कन्द और जलाशयों में समुद्र हूँ।।
25मैं महर्षियों में भृगु और वाणी (शब्दों) में एकाक्षर ओंकार हूँ। मैं यज्ञों में जपयज्ञ और स्थावरों (अचलों) में हिमालय हूँ।।
26मैं समस्त वृक्षों में अश्वत्थ (पीपल) हूँ और देवर्षियों में नारद हूँ; मैं गन्धर्वों में चित्ररथ और सिद्ध पुरुषों में कपिल मुनि हूँ।।
27अश्वों में अमृत से उत्पन्न हुए उच्चैश्रवा नामक अश्व, हाथियों में ऐरावत और मनुष्यों में राजा मुझे ही जानो।।
28मैं शस्त्रों में वज्र और धेनुओं (गायों) में कामधेनु हूँ, प्रजा उत्पत्ति का हेतु कन्दर्प (कामदेव) मैं हूँ और सर्पों में वासुकि हूँ।।
29मैं नागों में अनन्त (शेषनाग) हूँ और जल देवताओं में वरुण हूँ; मैं पितरों में अर्यमा हँ और नियमन करने वालों में यम हूँ।।
30मैं दैत्यों में प्रह्लाद और गणना करने वालों में काल हूँ, मैं 'पशुओं' में सिंह (मृगेन्द्र) और पक्षियों में गरुड़ हूँ।।
31मैं पवित्र करने वालों में वायु हूँ और शस्त्रधारियों में राम हूँ; तथा मत्स्यों (जलचरों) में मैं मगरमच्छ और नदियों में मैं गंगा हूँ।।
32हे अर्जुन ! सृष्टियों का आदि, अन्त और मध्य भी मैं ही हूँ, मैं विद्याओं में अध्यात्मविद्या और विवाद करने वालों में (अर्थात् विवाद के प्रकारों में) मैं वाद हूँ।।
33मैं अक्षरों (वर्णमाला) में अकार और समासों में द्वन्द्व (नामक समास) हूँ; मैं अक्षय काल और विश्वतोमुख (विराट् स्वरूप) धाता हूँ।।
34मैं सर्वभक्षक मृत्यु और भविष्य में होने वालों की उत्पत्ति का कारण हूँ; स्त्रियों में कीर्ति, श्री, वाक (वाणी), स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा हूँ।।
35सामों (गेय मन्त्रों) में मैं बृहत्साम और छन्दों में गायत्री छन्द हूँ; मैं मासों में मार्गशीर्ष (दिसम्बरजनवरी के भाग) और ऋतुओं में वसन्त हूँ।।
36मैं छल करने वालों में द्यूत हूँ और तेजस्वियों में तेज हूँ, मैं विजय हूँ; मैं व्यवसाय (उद्यमशीलता) हूँ और सात्विक पुरुषों का सात्विक भाव हूँ।।
37मैं वृष्णियों में वासुदेव हूँ और पाण्डवों में धनंजय, मैं मुनियों में व्यास और कवियों में उशना कवि हूँ।।
38मैं दमन करने वालों का दण्ड हूँ और विजयेच्छुओं की नीति हूँ; मैं गुह्यों में मौन हूँ और ज्ञानवानों का ज्ञान हूँ।।
39हे अर्जुन ! जो समस्त भूतों की उत्पत्ति का बीज (कारण) है, वह भी में ही हूँ, क्योंकि ऐसा कोई चर और अचर भूत नहीं है, जो मुझसे रहित है।।
40हे परन्तप ! मेरी दिव्य विभूतियों का अन्त नहीं है; अपनी विभूतियों का यह विस्तार मैंने एक देश से अर्थात् संक्षेप में कहा है।।
41जो कोई भी विभूतियुक्त, कान्तियुक्त अथवा शक्तियुक्त वस्तु (या प्राणी) है, उसको तुम मेरे तेज के अंश से ही उत्पन्न हुई जानो।।
42अथवा हे अर्जुन ! बहुत जानने से तुम्हारा क्या प्रयोजन है? मैं इस सम्पूर्ण जगत् को अपने एक अंश मात्र से धारण करके स्थित हूँ।।
नेपाली
1श्रीभगवान्ले भने — हे महाबाहु अर्जुन! फेरि सुन, म तिमी प्रिय पात्रलाई तिम्रो हितको लागि मेरो परम वचन बताउँछु।
2न देवताका समूहले न महर्षिहरूले मेरो उत्पत्ति जान्दछन्; किनकि सबै देवता र महर्षिको मूल स्रोत म नै हुँ।
3जसले मलाई अजन्मा, अनादि र लोकमहेश्वर भनी जान्दछ, मानव-मध्ये त्यो मोहरहित भएर सम्पूर्ण पापबाट मुक्त हुन्छ।
4बुद्धि, ज्ञान, असम्मोह, क्षमा, सत्य, इन्द्रियसंयम, शम, सुख, दुःख, अस्तित्व-नास्तित्व, भय र अभय —
5अहिंसा, समता, सन्तोष, तप, दान, यश र अपयश — प्राणीहरूका यी विभिन्न भाव म नै बाट उत्पन्न हुन्छन्।
6महर्षिहरू सात र पुरातन चार र मनुहरू पनि मेरै भाव लिएका, मेरै मनबाट जन्मेका हुन्; तिनैबाट संसारका यी सम्पूर्ण प्रजा भएका हुन्।
7जसले मेरो यो विभूति र योगलाई तत्त्वतः जान्दछ, त्यो अचल योगले युक्त हुन्छ — यसमा शङ्का छैन।
8म नै सम्पूर्ण जगत्को उत्पत्ति हुँ; मबाटै यो सबै चल्छ — यो जानेर बुद्धिमान् भक्तहरू भावपूर्वक मलाई भज्छन्।
9ममा चित्त राखेर मलाई प्राण समर्पण गरेका भक्तहरू एक अर्कालाई ज्ञान दिँदै र मेरो कथा गर्दै सन्तुष्ट र आनन्दित रहन्छन्।
10ती नित्ययुक्त, प्रेमसहित भज्ने भक्तहरूलाई म त्यो बुद्धियोग दिन्छु, जसले गर्दा तिनले मलाई प्राप्त गर्छन्।
11तिनप्रति अनुग्रहका लागि म तिनको अन्तःकरणमा रहेर अज्ञानजन्य अन्धकारलाई आत्म-ज्ञानरूपी प्रकाशले नष्ट गर्दछु।
12अर्जुनले भने — तपाईं नै परम ब्रह्म, परम धाम, परम पवित्र, शाश्वत दिव्य पुरुष, आदिदेव, अजन्मा र विभु हुनुहुन्छ।
13तपाईंलाई सबै ऋषिहरूले यस्तै भनेका छन्; देवर्षि नारद, असित, देवल र व्यासले पनि; अनि स्वयं तपाईं पनि मलाई यसरी भन्दै हुनुहुन्छ।
14हे केशव! तपाईंले मलाई जे भन्नुभयो, त्यो सबै म सत्य ठान्छु; हे भगवन्! तपाईंको स्वरूप न देवताले जान्दछन्, न दानवले।
15हे परम पुरुष! सबै भूतका भूतेश! देवदेव! जगत्पते! स्वयं तपाईंले नै आफूले आफूलाई जान्नुहुन्छ।
16जुन-जुन विभूतिले व्याप्त भएर तपाईं यी सबै लोकमा रहनुभएको छ, ती दिव्य आत्मविभूति कुनै कुरा नछोडी मलाई बताइदिनुहोस्।
17हे योगिन्! निरन्तर चिन्तन गर्दै तपाईंलाई म कसरी जानूँ? हे भगवन्! कुन-कुन भावमा तपाईंलाई मैले चिन्तन गर्नुपर्छ?
18हे जनार्दन! आफ्ना योग र विभूति विस्तारपूर्वक फेरि बताउनुहोस्; तपाईंको अमृतवाणी सुन्दा-सुन्दै मलाई तृप्ति भएको छैन।
19श्रीभगवान्ले भने — हुन्छ! हे कुरुश्रेष्ठ! अब म तिमीलाई मेरा प्रमुख दिव्य विभूतिहरू बताउँछु; विस्तारको अन्त्य छैन।
20हे गुडाकेश! म सबै प्राणीको हृदयमा बसेको आत्मा हुँ; म सम्पूर्ण भूतको आदि, मध्य र अन्त पनि म नै हुँ।
21बाह्र आदित्यमध्ये विष्णु म हुँ; ज्योतिहरूमध्ये किरणयुक्त सूर्य म हुँ; मरुत्गणमा मरीचि र नक्षत्रमा चन्द्र म नै हुँ।
22वेदहरूमा सामवेद म हुँ; देवताहरूमा इन्द्र म हुँ; इन्द्रियहरूमा मन म हुँ; प्राणीहरूको चेतना म नै हुँ।
23रुद्रहरूमा शङ्कर म हुँ; यक्ष-राक्षसहरूमा कुबेर, वसुगणमा अग्नि र पर्वतहरूमा मेरु म नै हुँ।
24हे पार्थ! पुरोहितहरूमा मलाई मुख्य बृहस्पति जान; सेनापतिहरूमा स्कन्द र जलाशयमा समुद्र म नै हुँ।
25महर्षिहरूमा भृगु, वचनहरूमा एकाक्षर ॐ, यज्ञहरूमा जप-यज्ञ र अचलहरूमा हिमालय म नै हुँ।
26सबै वृक्षहरूमा अश्वत्थ (पीपल), देवर्षिहरूमा नारद, गन्धर्वहरूमा चित्ररथ र सिद्धहरूमा मुनि कपिल म हुँ।
27घोडाहरूमा अमृतबाट उत्पन्न उच्चैःश्रवा, हात्तीहरूमा ऐरावत र मानिसहरूमा राजा म नै हुँ।
28हतियारमा वज्र, गाईहरूमा कामधेनु, सन्तानको कारण कन्दर्प र सर्पहरूमा वासुकी म हुँ।
29नागहरूमा अनन्त, जलजीवहरूमा वरुण, पितृहरूमा अर्यमा र दण्डधारीहरूमा यम म हुँ।
30दैत्यहरूमा प्रह्लाद, गणकहरूमा काल, पशुहरूमा सिंह र पक्षीहरूमा गरुड म हुँ।
31पवित्र गराउनेहरूमा हावा, शस्त्रधारीहरूमा राम, माछाहरूमा मकर र नदीहरूमा गङ्गा म हुँ।
32हे अर्जुन! सृष्टिको आदि, मध्य र अन्त म हुँ; विद्याहरूमा अध्यात्म-विद्या र वादीहरूमा तर्क म हुँ।
33अक्षरहरूमा 'अ' अक्षर र समासहरूमा द्वन्द्व समास म हुँ; अक्षय काल पनि म नै हुँ; सर्वतोमुख विधाता म नै हुँ।
34सबैको ग्रास गर्ने मृत्यु म हुँ र भविष्यमा हुनेहरूको उत्पत्ति पनि म नै हुँ; स्त्री-गुणमा कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति र क्षमा म हुँ।
35सामहरूमा बृहत्साम, छन्दहरूमा गायत्री, महिनाहरूमा मार्गशीर्ष र ऋतुहरूमा वसन्त म हुँ।
36छलियाहरूको जुवा, तेजस्वीहरूको तेज, विजय, उत्साह र सात्त्विकहरूको सत्त्व म हुँ।
37वृष्णिवंशीहरूमा वासुदेव, पाण्डवहरूमा धनञ्जय, मुनिहरूमा व्यास र कविहरूमा शुक्राचार्य म हुँ।
38दमन गर्नेहरूको दण्ड, जय चाहनेहरूको नीति, गोप्य कुराहरूको मौन र ज्ञानवान्हरूको ज्ञान म नै हुँ।
39हे अर्जुन! सम्पूर्ण प्राणीको बीज पनि म नै हुँ; मबिना कुनै पनि चर वा अचर वस्तुको अस्तित्व सम्भव छैन।
40हे परन्तप! मेरा दिव्य विभूतिहरूको अन्त्य छैन; मैले विस्तारको झलक मात्र भनेको हुँ।
41जे-जे वस्तु विभूतिमान्, श्रीमान् वा शक्तिमान् छन्, ती सबै मेरै तेजको अंशबाट उत्पन्न भएका जान।
42तर हे अर्जुन! यो विस्तारित ज्ञानले तिमीलाई के काम? म आफ्नो एक अंशले यो सम्पूर्ण जगत्लाई धारण गरेर स्थित छु।