English
1Dhritarashtra said, "What did my people and the sons of Pandu do when they had assembled together, eager for battle, on the holy plain of Kurukshetra, O Sanjaya?"
2Sanjaya said: Having seen the army of the Pandavas drawn up in battle array, King Duryodhana approached his teacher, Drona, and spoke these words.
3Behold, O Teacher! This mighty army of the sons of Pandu, arrayed by the son of Drupada, thy wise disciple.
4Here are heroes, mighty archers, equal in battle to Bhima and Arjuna, Yuyudhana (Satyaki), Virata, and Drupada—all mighty warriors.
5Dhrishtaketu, Chekitana, the valiant king of Kasi, Purujit, Kuntibhoja, and Saibya—the best of men.
6The strong Yudhamanyu and the brave Uttamaujas, the son of Subhadra (Abhimanyu, the son of Subhadra and Arjuna), and the sons of Draupadi, all of them great charioteers (great heroes)."
7Know also, O best among the twice-born! the names of those who are the most distinguished amongst ourselves, the leaders of my army; these I name to you for your information.
8"Thou thyself, Bhishma, Karna, Kripa, the victorious in war, Asvatthama, Vikarna, and Bhurisrava, the son of Somadatta—all these are ready for battle."
9And also many other heroes, ready to give up their lives for my sake, armed with various weapons and missiles, all well-skilled in battle.
10Our army, marshalled by Bhishma, is insufficient, whereas theirs, marshalled by Bhima, is sufficient.
11Therefore, do all of you, stationed in your respective positions in the several divisions of the army, protect Bhishma alone.
12His glorious grandsire, the oldest of the Kauravas, roared like a lion to cheer Duryodhana and blew his conch.
13Then, suddenly, conches, kettledrums, tabors, drums, and cow horns blared forth from the Kaurava side, and the sound was tremendous.
14Then, Madhava (Krishna) and the son of Pandu (Arjuna), seated in the magnificent chariot yoked with white horses, blew divine conches.
15Hrishikesha blew the Panchajanya, Arjuna blew the Devadatta, and Bhima, the wolf-bellied doer of terrible deeds, blew the great conch Paundra.
16King Yudhishthira, the son of Kunti, blew the Anantavijaya; Nakula and Sahadeva blew the Sughosha and the Manipushpaka.
17The king of Kasi, an excellent archer, Sikhandi, the mighty car-warrior, Dhrishtadyumna, Virata, and Satyaki, the unconquered.
18Drupada and the sons of Draupadi, O Lord of the Earth, and the son of Subhadra, the mighty-armed, blew their conches each separately.
19The tumultuous sound rent the hearts of Dhritarashtra's party, reverberating through both heaven and earth.
20Then, seeing the people of Dhritarashtra's party standing arrayed and the discharge of weapons about to begin, Arjuna, the son of Pandu whose ensign was a monkey, took up his bow and said the following to Krishna, O Lord of the Earth.
21Arjuna said, "O Krishna, place my chariot in the middle between the two armies, so that I may behold those who stand here, desirous to fight, and know with whom I must fight when the battle is about to commence."
22Arjuna said, "O Krishna, place my chariot in the middle between the two armies, so that I may behold those who stand here, desirous to fight, and know with whom I must fight when the battle is about to commence."
23For I desire to observe those who are assembled here to fight, wishing to please in battle the evil-minded Duryodhana—the son of Dhritarashtra.
24Sanjaya said, Thus addressed by Arjuna, Krishna stationed the best of chariots, O Dhritarashtra, in the midst of the two armies.
25In front of Bhishma and Drona, and all the rulers of the earth, he said: "O Arjuna, son of Pritha, behold these Kurus gathered together."
26Then, Arjuna (son of Pritha) saw there (in the armies) stationed fathers, grandfathers, teachers, maternal uncles, brothers, sons, grandsons, and friends.
27He saw fathers-in-law and friends in both the armies. The son of Kunti, Arjuna, seeing all those kinsmen thus standing arrayed, spoke sorrowfully, deeply filled with pity.
28Arjuna said, "O Krishna, seeing my kinsmen arrayed here, eager to fight,
29My limbs fail, my mouth is parched, my body quivers, and my hair stands on end.
30The Gandiva slips from my hand, and my skin burns all over; I am unable to stand, and my mind is reeling, as it were.
31And I see ill omens, O Kesava. I do not see any good in slaying my kinsmen in battle.
32I desire not victory, O Krishna, nor kingdom, nor pleasures.
What use is dominion to us, O Krishna, or pleasures or even life?
33Those for whose sake we desire kingdom, enjoyments, and pleasures stand here in battle, having renounced life and wealth.
34Teachers, fathers, sons, and grandfathers, maternal uncles, fathers-in-law, grandsons, brothers-in-law, and other relatives—
35These I do not wish to kill, O Krishna, even though they kill me, for the sake of dominion over the three worlds; leave alone killing them for the sake of the earth."
36By killing these sons of Dhritarashtra, what pleasure could be ours, O Janardana? Only sin would accrue to us from killing these felons.
37Therefore, we should not kill the sons of Dhritarashtra, our relatives; for how can we be happy by killing our own kin, O Madhava (Krishna)?
38Though they, with intelligence overpowered by greed, see no evil in the destruction of families and no sin in hostility to friends,
39Why should we not, who clearly see the evil in the destruction of families, learn to turn away from this sin, O Janardana (Krishna)?
40In the destruction of a family, the immemorial religious rites of that family perish; on the destruction of spirituality, impiety indeed, overwhelms the whole family.
41O Krishna, by the prevalence of impiety, the women of the family become corrupt; and, when women are corrupted, O Varshenya (descendant of Vrishni), intermingling of castes arises.
42Confusion of castes leads to hell for the slayers of the family, for their forebears fall, deprived of the offerings of rice-balls and libations of water.
43By these evil deeds of the destroyers of the family, which cause confusion of castes, the eternal religious rites of the caste and the family are destroyed.
44We have heard, O Janardana, that those men in whose families the religious practices have been destroyed are inevitably destined to dwell in hell for an unknown period.
45Alas! We are involved in a great sin, for we are prepared to kill our kinsmen, out of greed for the pleasures of a kingdom.
46If the sons of Dhritarashtra, with weapons in hand, should slay me in battle, unresisting and unarmed, that would be better for me.
47Sanjaya said, Having thus spoken in the midst of the battlefield, Arjuna cast away his bow and arrow and, his mind overwhelmed with sorrow, sat down on the seat of the chariot.
Hindi
1धृतराष्ट्र ने कहा -- हे संजय ! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में एकत्र हुए युद्ध के इच्छुक (युयुत्सव:) मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
2संजय ने कहा -- पाण्डव-सैन्य की व्यूह रचना देखकर राजा दुर्योधन ने आचार्य द्रोण के पास जाकर ये वचन कहे।
3हे आचार्य ! आपके बुद्धिमान शिष्य द्रुपदपुत्र (धृष्टद्द्युम्न) द्वारा व्यूहाकार खड़ी की गयी पाण्डु पुत्रों की इस महती सेना को देखिये।
4इस सेना में महान् धनुर्धारी शूर योद्धा है , जो युद्ध में भीम और अर्जुन के समान हैं , जैसे -- युयुधान, विराट तथा महारथी राजा द्रुपद।
5धृष्टकेतु, चेकितान, बलवान काशिराज, पुरुजित्, कुन्तिभोज और मनुष्यों में श्रेष्ठ शैब्य।
6पराक्रमी युधामन्यु, बलवान् उत्तमौजा, सुभद्रापुत्र (अभिमन्यु) और द्रोपदी के पुत्र -- ये सब महारथी हैं।
7हे द्विजोत्तम ! हमारे पक्ष में भी जो विशिष्ट योद्धागण हैं , उनको आप जान लीजिये; आपकी जानकारी के लिये अपनी सेना के नायकों के नाम मैं आपको बताता हूँ।
8एक तो स्वयं आप, भीष्म, कर्ण, और युद्ध विजयी कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा, विकर्ण और सोमदत्त का पुत्र है।
9मेरे लिए प्राण त्याग करने के लिए तैयार, अनेक प्रकार के शस्त्रास्त्रों से सुसज्जित तथा युद्ध में कुशल और भी अनेक शूर वीर हैं।
10भीष्म के द्वारा हमारी रक्षित सेना अपर्याप्त है; किन्तु भीम द्वारा रक्षित उनकी सेना पर्याप्त है अथवा, भीष्म के द्वारा रक्षित हमारी सेना अपरिमित है किन्तु भीम के द्वारा रक्षित उनकी सेना परिमित ही है।
11विभिन्न मोर्चों पर अपने-अपने स्थान पर स्थित रहते हुए आप सब लोग भीष्म पितामह की ही सब ओर से रक्षा करें।
12उस समय कौरवों में वृद्ध, प्रतापी पितामह भीष्म ने उस (दुर्योधन) के हृदय में हर्ष उत्पन्न करते हुये उच्च स्वर में गरज कर शंखध्वनि की।
13तत्पश्चात् शंख, नगारे, ढोल व शृंगी आदि वाद्य एक साथ ही बज उठे, जिनका बड़ा भयंकर शब्द हुआ।
14इसके उपरान्त श्वेत अश्वों से युक्त भव्य रथ में बैठे हुये माधव (श्रीकृष्ण) और पाण्डुपुत्र अर्जुन ने भी अपने दिव्य शंख बजाये।
15भगवान् हृषीकेश ने पांचजन्य, धनंजय (अर्जुन) ने देवदत्त तथा भयंकर कर्म करने वाले भीम ने पौण्डू नामक महाशंख बजाया।
16कुन्तीपुत्र राजा युधिष्ठिर ने अनन्त विजय नामक शंख और नकुल व सहदेव ने क्रमश: सुघोष और मणिपुष्पक नामक शंख बजाये।
17श्रेष्ठ धनुषवाले काशिराज, महारथी शिखण्डी, धृष्टद्युम्न, राजा विराट और अजेय सात्यकि।
18हे राजन् ! राजा द्रुपद, द्रौपदी के पुत्र और महाबाहु सौभद्र (अभिमन्यु) इन सब ने अलग-अलग शंख बजाये।
19वह भयंकर घोष आकाश और पृथ्वी पर गूँजने लगा और उसने धृतराष्ट्र के पुत्रों के हृदय विदीर्ण कर दिये।
20हे महीपते ! इस प्रकार जब युद्ध प्रारम्भ होने वाला ही था कि कपिध्वज अर्जुन ने धृतराष्ट्र के पुत्रों को स्थित देखकर धनुष उठाकर भगवान् हृषीकेश से ये शब्द कहे।
21अर्जुन ने कहा -- हे! अच्युत मेरे रथ को दोनों सेनाओं के मध्य खड़ा कीजिये।
22जिससे मैं युद्ध की इच्छा से खड़े इन लोगों का निरीक्षण कर सकूँ कि इस युद्ध में मुझे किनके साथ युद्ध करना है।
23दुर्बुद्धि धार्तराष्ट्र (दुर्योधन) का युद्ध में प्रिय चाहने वाले जो ये राजा लोग यहाँ एकत्र हुए हैं, उन युद्ध करने वालों को मैं देखूँगा।
24संजय ने कहा -- हे भारत (धृतराष्ट्र) ! अर्जुन के इस प्रकार कहने पर भगवान् हृषीकेश ने दोनों सेनाओं के मध्य उत्तम रथ को खड़ा करके।
25भीष्म, द्रोण तथा पृथ्वी के समस्त शासकों के समक्ष उन्होंने कहा, "हे पार्थ यहाँ एकत्र हुये कौरवों को देखो"।
26वहाँ अर्जुन ने उन दोनों सेनाओं में खड़े पिता के भाइयों, पितामहों, आचार्यों, मामों, भाइयों, पुत्रों, पौत्रों, मित्रों, श्वसुरों और सुहृदों को भी देखा।
27इस प्रकार उन सब बन्धु-बान्धवों को खड़े देखकर कुन्ती पुत्र अर्जुन का मन करुणा से भर गया और विषादयुक्त होकर उसने यह कहा।
28।।1.28 1.29।।अर्जुन ने कहा -- हे कृष्ण ! युद्ध की इच्छा रखकर उपस्थित हुए इन स्वजनों को देखकर मेरे अंग शिथिल हुये जाते हैं, मुख भी सूख रहा है और मेरे शरीर में कम्प तथा रोमांच हो रहा है।।
29।।1.28 1.29।।अर्जुन ने कहा -- हे कृष्ण ! युद्ध की इच्छा रखकर उपस्थित हुए इन स्वजनों को देखकर मेरे अंग शिथिल हुये जाते हैं, मुख भी सूख रहा है और मेरे शरीर में कम्प तथा रोमांच हो रहा है।
30मेरे हाथ से गाण्डीव (धनुष) गिर रहा है और त्वचा जल रही है। मेरा मन भ्रमित सा हो रहा है, और मैं खड़े रहने में असमर्थ हूँ।
31हे केशव ! मैं शकुनों को भी विपरीत ही देख रहा हूँ और युद्ध में (आहवे) अपने स्वजनों को मारकर कोई कल्याण भी नहीं देखता हूँ।
32हे कृष्ण ! मैं न विजय चाहता हूँ, न राज्य और न सुखों को ही चाहता हूँ। हे गोविन्द ! हमें राज्य से अथवा भोगों से और जीने से भी क्या प्रयोजन है?।
33हमें जिनके लिये राज्य, भोग और सुखादि की इच्छा है, वे ही लोग धन और जीवन की आशा को त्यागकर युद्ध में खड़े हैं।
34वे लोग गुरुजन, ताऊ, चाचा, पुत्र, पितामह, श्वसुर, पोते, श्यालक तथा अन्य सम्बन्धी हैं।
35हे मधुसूदन ! इनके मुझे मारने पर अथवा त्रैलोक्य के राज्य के लिये भी मैं इनको मारना नहीं चाहता, फिर पृथ्वी के लिए कहना ही क्या है।
36हे जनार्दन ! धृतराष्ट्र के पुत्रों की हत्या करके हमें क्या प्रसन्नता होगी? इन आततायियों को मारकर तो हमें केवल पाप ही लगेगा।
37हे माधव ! इसलिये अपने बान्धव धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारना हमारे लिए योग्य नहीं है, क्योंकि स्वजनों को मारकर हम कैसे सुखी होंगे।
38यद्यपि लोभ से भ्रष्टचित्त हुये ये लोग कुलनाशकृत दोष और मित्र द्रोह में पाप नहीं देखते हैं।
39परन्तु, हेे जनार्दन ! कुलक्षय से होने वाले दोष को जानने वाले हम लोगों को इस पाप से विरत होने के लिए क्यों नहीं सोचना चाहिये।
40कुल के नष्ट होने से सनातन धर्म नष्ट हो जाते हैं। धर्म नष्ट होने पर सम्पूर्ण कुल को अधर्म (पाप) दबा लेता है।
41हे कृष्ण ! पाप के अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियां दूषित हो जाती हैं, और हे वार्ष्णेय ! स्त्रियों के दूषित होने पर वर्णसंकर उत्पन्न होता है।
42वह वर्णसंकर कुलघातियों को और कुल को नरक में ले जाने का कारण बनता है। पिण्ड और जलदान की क्रिया से वंचित इनके पितर भी नरक में गिर जाते हैं।
43इन वर्णसंकर कारक दोषों से कुलघाती दोषों से सनातन कुलधर्म और जातिधर्म नष्ट हो जाते हैं।
44हे जनार्दन ! हमने सुना है कि जिनके यहां कुल धर्म नष्ट हो जाता है, उन मनुष्यों का अनियत काल तक नरक में वास होता है।
45अहो ! शोक है कि हम लोग बड़ा भारी पाप करने का निश्चय कर बैठे हैं, जो कि इस राज्यसुख के लोभ से अपने कुटुम्ब का नाश करने के लिये तैयार हो गये हैं।
46यदि मुझ शस्त्ररहित और प्रतिकार न करने वाले को ये शस्त्रधारी कौरव रण में मारें, तो भी वह मेरे लिये कल्याणकारक होगा।
47संजय ने कहा -- रणभूमि (संख्ये) में शोक से उद्विग्न मनवाला अर्जुन इस प्रकार कहकर बाणसहित धनुष को त्याग कर रथ के पिछले भाग में बैठ गया।
Nepali
1धृतराष्ट्रले भने — हे सञ्जय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्रमा युद्धको इच्छा लिएर एकत्रित भएका मेरा छोराहरू र पाण्डुका छोराहरूले के गरे?
2सञ्जयले भने — पाण्डव सेना युद्धका लागि व्यूहबद्ध भएको देखेर राजा दुर्योधन आफ्ना गुरु द्रोणाचार्यकहाँ गए र यी वचन भने।
3हे आचार्य! आफ्ना बुद्धिमान् शिष्य द्रुपदपुत्र (धृष्टद्युम्न) ले व्यूहबद्ध गराएको पाण्डुपुत्रहरूको यो विशाल सेना हेर्नुहोस्।
4यस सेनामा भीम र अर्जुनसरह युद्धमा वीर महान् धनुर्धरहरू छन् — युयुधान (सात्यकि), विराट र महारथी द्रुपद।
5धृष्टकेतु, चेकितान, बलवान् काशिराज, पुरुजित्, कुन्तिभोज र पुरुषश्रेष्ठ शैब्य पनि छन्।
6पराक्रमी युधामन्यु, बलवान् उत्तमौजा, सुभद्रापुत्र (अभिमन्यु) र द्रौपदीका पुत्रहरू — यी सबै महारथी हुन्।
7हे द्विजश्रेष्ठ! हाम्रो पक्षमा पनि जो विशिष्ट योद्धा छन्, र मेरो सेनाका जो नायक छन्, तिनको परिचयका लागि म तपाईंलाई बताउँछु।
8तपाईं आफै, भीष्म, कर्ण, युद्धमा विजयी कृपाचार्य, अश्वत्थामा, विकर्ण, र सोमदत्तपुत्र भूरिश्रवा — यी सबै युद्धका लागि तयार छन्।
9र मेरा लागि आफ्नो प्राण त्याग्न तयार रहेका, विभिन्न शस्त्रास्त्रले सुसज्जित, युद्धमा निपुण अरू पनि धेरै शूरवीरहरू छन्।
10भीष्मद्वारा रक्षित हाम्रो सेना अपर्याप्त छ; तर भीमद्वारा रक्षित तिनीहरूको सेना पर्याप्त छ।
11त्यसैले तपाईं सबै आ-आफ्नो स्थानमा रहेर सेनाका विभिन्न विभागहरूमा एकमात्र भीष्म पितामहको रक्षा गर्नुहोस्।
12कौरवहरूमा सबभन्दा वृद्ध, प्रतापी पितामह भीष्मले दुर्योधनलाई हर्षित पार्दै सिंहझैँ गर्जेर आफ्नो शंख फुके।
13त्यसपछि एकैचोटि शंख, नगाडा, ढोल, मृदङ्ग र शृङ्गी आदि बाजाहरू बजे, र त्यसको आवाज अत्यन्त भयानक भयो।
14अनि सेता घोडा जोडिएको भव्य रथमा बसेका माधव (श्रीकृष्ण) र पाण्डुपुत्र (अर्जुन) ले पनि आफ्ना दिव्य शंख फुके।
15हृषीकेशले पाञ्चजन्य, अर्जुनले देवदत्त र भयानक कर्म गर्ने भीमसेनले पौण्ड्र नामको महान् शंख फुके।
16कुन्तीपुत्र राजा युधिष्ठिरले अनन्तविजय, नकुल र सहदेवले सुघोष र मणिपुष्पक शंख फुके।
17उत्तम धनुर्धर काशिराज, महारथी शिखण्डी, धृष्टद्युम्न, विराट र अपराजेय सात्यकि —
18हे पृथ्वीपति! द्रुपद, द्रौपदीका पुत्रहरू र महाबाहु सुभद्रापुत्र — सबैले अलग-अलग आ-आफ्ना शंख फुके।
19त्यो भयानक आवाजले धृतराष्ट्र पक्षका मानिसहरूको मुटु काँपायो, र पृथ्वी अनि आकाश दुवैमा गुन्जियो।
20हे पृथ्वीपति! त्यसपछि व्यूहबद्ध धृतराष्ट्रको सेना देखेर र शस्त्रप्रहार सुरु हुनै लागेको थाहा पाएर, कपिध्वज पाण्डुपुत्र अर्जुनले आफ्नो धनुष उठाएर श्रीकृष्णलाई यसो भने।
21अर्जुनले भने — हे कृष्ण! दुवै सेनाको बीचमा मेरो रथ राख्नुहोस्, ताकि म यहाँ युद्धको इच्छाले खडा भएकाहरूलाई हेर्न सकूँ र युद्ध सुरु हुनुअघि कोसँग म लड्नुपर्ने हो थाहा पाऊँ।
22अर्जुनले भने — हे कृष्ण! दुवै सेनाको बीचमा मेरो रथ राख्नुहोस्, ताकि म यहाँ युद्धको इच्छाले खडा भएकाहरूलाई हेर्न सकूँ र युद्ध सुरु हुनुअघि कोसँग म लड्नुपर्ने हो थाहा पाऊँ।
23किनकि म ती सबैलाई हेर्न चाहन्छु जो दुष्ट-बुद्धि दुर्योधनलाई प्रसन्न पार्ने इच्छाले युद्धका लागि यहाँ जम्मा भएका छन्।
24सञ्जयले भने — हे धृतराष्ट्र! अर्जुनले यसरी भनेपछि श्रीकृष्णले उत्कृष्ट रथलाई दुवै सेनाको ठीक बीचमा खडा गराइदिए।
25भीष्म, द्रोण र पृथ्वीका सबै राजाहरूको सामु उहाँले भन्नुभयो — हे पार्थ! जम्मा भएका यी कौरवहरूलाई हेर।
26त्यसपछि पृथापुत्र अर्जुनले दुवै सेनामा खडा भएका बुबा, हजुरबुबा, गुरुहरू, मामाहरू, दाजुभाइ, छोराहरू, नातिहरू र साथीहरूलाई देखे।
27उनले दुवै सेनामा ससुराहरू र साथीहरू पनि देखे। आफ्ना सबै नातेदारहरूलाई त्यसरी खडा भएको देखेर कुन्तीपुत्र अर्जुन गहिरो दयाले भरिएर शोकका साथ बोले।
28अर्जुनले भने — हे कृष्ण! युद्धको इच्छाले यहाँ जम्मा भएका मेरा नातेदारहरूलाई देखेर,
29मेरा अङ्गहरू शिथिल हुँदै छन्, मेरो मुख सुकेको छ, शरीर काँपिरहेको छ र रौँहरू ठाडा भएका छन्।
30हातबाट गाण्डीव खस्दै छ, छाला जलिरहेको छ, म खडा हुनै सकिरहेको छैन, र मेरो मन भ्रमित जस्तो भएको छ।
31हे केशव! मलाई अपशकुनहरू देखिँदै छन्। युद्धमा आफ्ना नातेदारहरूलाई मारेर म कुनै कल्याण देख्दिनँ।
32हे कृष्ण! मलाई न विजय चाहिएको छ, न राज्य, न सुख। हे गोविन्द! हामीलाई राज्य, सुख वा जीवन कै केको काम?
33जसका लागि हामीले राज्य, भोग र सुख चाहेका थियौं, ती नै आफ्नो जीवन र धन त्यागेर यहाँ युद्धका लागि खडा छन्।
34गुरुहरू, बुबा, छोराहरू, हजुरबुबा, मामाहरू, ससुराहरू, नातिहरू, सालाहरू र अन्य नातेदारहरू —
35हे कृष्ण! त्रिलोकको राज्यका लागि पनि म यिनलाई मार्न चाहन्नँ, यिनले मलाई मारे पनि; पृथ्वीको त कुरै के!
36हे जनार्दन! यी धृतराष्ट्र-पुत्रहरूलाई मारेर हामीलाई के सुख मिल्ला? यी अधर्मीहरूलाई मारेर त हामीलाई पाप मात्र लाग्नेछ।
37त्यसैले हामीले आफ्ना नातेदार धृतराष्ट्र-पुत्रहरूलाई मार्नु हुँदैन। हे माधव! आफ्ना नातेदारहरूलाई मारेर हामी कसरी सुखी हुन सक्छौँ?
38लोभले बुद्धि ढाकिएकाले यिनीहरूले कुल-नाशको दोष र मित्र-द्रोहको पाप देख्दैनन्,
39तर हे जनार्दन! कुल-नाशमा निहित पाप स्पष्ट देख्ने हामीले यो पापबाट किन नफर्कौं?
40कुल नष्ट हुँदा कुलका सनातन धर्महरू पनि नष्ट हुन्छन्; धर्म नष्ट भएपछि सम्पूर्ण कुललाई अधर्मले छोप्छ।
41हे कृष्ण! अधर्म बढेपछि कुलका स्त्रीहरू दूषित हुन्छन्; हे वार्ष्णेय! स्त्रीहरू दूषित भएपछि वर्ण-सङ्करता उत्पन्न हुन्छ।
42वर्ण-सङ्करताले कुलघातीहरू र कुललाई नरकमा पुर्याउँछ; पिण्ड र तर्पणको जलबाट वञ्चित हुनाले उनीहरूका पितृहरू पनि पतित हुन्छन्।
43वर्ण-सङ्करता ल्याउने कुलघातीहरूका यी पापकर्महरूले जाति-धर्म र कुल-धर्मका सनातन परम्पराहरू नष्ट हुन्छन्।
44हे जनार्दन! जुन परिवारमा धार्मिक परम्पराहरू नष्ट हुन्छन्, ती मानिसहरू अनिश्चितकालसम्म नरकमा बस्नुपर्छ भनी हामीले सुनेका छौँ।
45अहो! राज्यसुखको लोभले हामी आफ्ना नातेदारहरूलाई मार्न तयार भएर ठूलो पापमा फसेका छौँ।
46यदि शस्त्रधारी धृतराष्ट्र-पुत्रहरूले निशस्त्र र प्रतिरोध नगर्ने मलाई युद्धमा मारिदिए भने मेरा लागि त्यो नै बढी श्रेयस्कर हुनेछ।
47सञ्जयले भने — रणभूमिमा यसो भनेर अर्जुनले धनुष-बाण फालिदिए र शोकले व्याप्त मनसँग रथको आसनमा बसे।